कोरबा। पत्रकार कमल तिवारी की लोक प्लस पत्रिका का विमोचन छत्तीसगढ़ शासन के श्रम मंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा आबकारी विभाग मंत्री लखन लाल देवांगन के हाथों संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने पत्रिका के प्रकाशन को पत्रकारिता के क्षेत्र में सकारात्मक पहल बताते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकार साथियों ने भी लोक प्लस पत्रिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पार्षद नरेंद्र देवांगन, पत्रकार जितेन्द्र सिंह राजपूत,प्रदीप मिश्रा, संतोष सारथी, मुकेश चौहान, गणेशराम सूर्यवंशी, एवं श्रीमती रेणु जायसवाल सहित अनेक पत्रकार व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों एवं पत्रकारों के बीच आत्मीय संवाद और सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
Author Profile

Latest entries
KORBAMay 28, 2026मानव सेवा जल केंद्र का शुभारंभ, महापौर संजू देवी राजपूत ने किया उद्घाटन
KORBAMay 19, 2026बरसात के पानी के संचयन व भूजल स्तर बढ़ाने वाटर हार्वेस्टिंग आवश्य
KORBAMay 19, 2026भीषण गर्मी में युवकों द्वारा चलती बाइक पर बाल्टी रखकर नहाने का वीडियो वायरल
KORBAMay 19, 2026विधिक माप विज्ञान निरीक्षक की उच्च न्यायालय से बहाली
